इलाहाबाद : परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में ऑनलाइन आवेदन में
प्राप्तांक/पूर्णाक भरने में गलतियां करने वाले चयनित अभ्यर्थियों को कुछ
शर्ते पूरी करने पर नियुक्ति जल्द मिलेगी। आवंटित जिले में काउंसिलिंग करा
चुके ऐसे अभ्यर्थी के अंक संशोधन होने पर यदि मेरिट बदलती है तो उसे नए
जिले का आवंटन स्वीकार करना होगा।
शपथ पत्र देने पर उसे नियुक्ति दी जाएगी।
बेसिक शिक्षा परिषद सचिव रूबी सिंह ने संबंधित जिलों के बीएसए को विस्तृत
दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 1 सभी मामलों में जिला चयन समिति को ही निर्णय
लेने के लिए कहा गया है। सचिव ने लिखा है कि अभ्यर्थी के
पूर्णाक/प्राप्तांक के अंकों की भिन्नता में सुधार से चयन पर प्रभाव नहीं
पड़ रहा है तो संशोधन की अनुमति दी जाती है। सभी मामलों में जिला चयन समिति
मूल अभिलेखों से मिलान करके ही नियुक्ति देने पर विचार करे। यह जरूर देखा
जाए कि दुर्भावनापूर्ण विसंगति न हो और मेरिट पर प्रभाव न पड़े।
अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों में अंकित पूर्णाक/प्राप्तांक को स्वीकार करते
हुए कार्यवाही की जाए। ऐसे अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन भी कराया
जाए यदि कहीं संदेह होता है तो प्रकरण उन्हें भेजा जाए। जन्म तारीख
त्रुटिपूर्ण होने पर हाईस्कूल के मूल प्रमाणपत्र में अंकित तारीख के आधार
पर संशोधन हो सकता है अधिकतम आयु सीमा का उल्लंघन न हो।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें