इलाहाबाद : परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापक भर्ती की
लिखित परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियां भले ही गिनती की हों लेकिन आरोप
अनगिनत हैं। इसका पटाक्षेप करने के लिए शासन ने कॉपियों का पुनमरूल्यांकन
कराने की पहल की है।
पारदर्शिता के नाम पर सरकार की ओर से उठाया गया यह कदम
अधूरा है, क्योंकि भर्ती पर उठ रहे कई सवालों के जवाब इस प्रक्रिया के
पूरी होने के बाद भी नहीं मिलेंगे। शिक्षकों की भर्ती के लिए 27 मई को हुई
लिखित परीक्षा में 107869 अभ्यर्थी बैठे थे। 13 अगस्त को जारी रिजल्ट में
41556 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। भर्ती के शासनादेश में रिजल्ट के बाद कॉपी
जांचने, स्क्रूटनी आदि का प्रावधान न होने पर भी शासन ने कॉपियों की
स्क्रूटनी कराकर उच्च स्तरीय जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी है। रिपोर्ट की
मानें तो पूर्व में उत्तीर्ण घोषित हुए 53 अभ्यर्थी स्क्रूटनी के आधार पर
फेल हो रहे हैं। वहीं 51 अभ्यर्थी जो पहले फेल घोषित किये गए थे, अब
उत्तीर्ण हो रहे हैं। फेल हो रहे अभ्यर्थियों की कॉपियों के साथ शासन उन
अभ्यर्थियों को भी अपनी कॉपी का पुनमरूल्यांकन कराने का मौका दे रहा है जो
रिजल्ट से सहमत नहीं है। इसका पांच अक्टूबर को नया शासनादेश जारी हुआ है।
शासन उन 53 अभ्यर्थियों की कॉपियों की जांच तो कराएगा जो स्क्रूटनी में फेल
हो रहे हैं लेकिन ऐसे ही अन्य अभ्यर्थी अपनी कॉपी की जांच क्यों कराएंगे
जो नौकरी पा चुके हैं लेकिन जिन्हें पुनमरूल्यांकन में फेल होने का अंदेशा
है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें