प्रयागराज : बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों की 68500 सहायक
अध्यापक भर्ती के तहत 45 अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू
हो गई है। परिषद सचिव रूबी सिंह ने सोमवार को इस संबंध में बेसिक शिक्षा
निदेशक से मार्गदर्शन मांगा है।
निर्देश मिलते ही अभ्यर्थियों का जिला
आवंटन व काउंसिलिंग की तारीखों का एलान होगा। शासन की उच्च स्तरीय जांच
समिति ने रिजल्ट में फेल किंतु कॉपी पर उत्तीर्ण 51 अभ्यर्थियों को
नियुक्ति देने की रिपोर्ट की है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने सभी की
उत्तर पुस्तिकाओं का परीक्षण करने के बाद अर्ह 45 अभ्यर्थियों की सूची
परिषद मुख्यालय भेजी थी। सचिव ने अभ्यर्थियों से कहा है कि इस संबंध में
मार्गदर्शन मांग रहे हैं उसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने बेसिक
शिक्षा निदेशक को ईमेल भेज दिया है। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह
काउंसिलिंग की तारीखें घोषित होंगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق