लखनऊ(जेएनएन)। सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का
गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। सैकड़ों अभ्यर्थी 23 दिन बाद फिर राजधानी आ
धमके। चारबाग स्टेशन पर रणनीति तय कर टुकड़ों में अभ्यर्थी विधान भवन के
पास जुटे। इसके बाद बीजेपी कार्यालय का भी घेराव किया। पुलिस ने लाठियां
बरसाकर अभ्यर्थियों को खदेड़ा। साथ ही कई को हिरासत में भी लिया।
दरअसल, 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के परिणाम में मेरिट से बाहर हुए
अभ्यर्थियों आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि सरकार के 13 अगस्त के
आदेशानुसार आरक्षित वर्ग के लिए 40 व सामान्य वर्ग के लिए 45 फीसद न्यूनतम
अर्हता अंक के आधार पर परिणाम जारी किया गया। वहीं, 21 मई के शासनादेश 30 व
33 फीसद अंक के हिसाब से परिणाम न जारी करके उल्लंघन किया गया। ऐसे में
सितंबर में राजधानी में अभ्यर्थियों ने कई दिनों तक प्रदर्शन किया। वहीं
सरकार का रुख बदलते न देख कोर्ट पहुंच गए।
अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार कोर्ट में काउंटर नहीं दाखिल रही है। उधर, आठ अक्टूबर को काउंटर दाखिल करने के लिए मांग की।
आधा घंटा बवाल, सड़क की जाम
अभ्यर्थी दोपहर करीब दो बजे विधान भवन पहुंचे। इस दौरान बीजेपी कार्यालय
का भी घेराव किया और सड़क जाम कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों पर
लाठीचार्ज कर खदेड़ा। वहीं कई लोगों को हिरासत में लिया। करीब 30 मिनट चले
हंगामे के चलते हजरतगंज में जाम लग गया। राहगीरों को मुश्किलों का सामना
करना पड़ा।
चारबाग में शाम को बवाल
हजरतगंज से खदेड़े जाने के बाद अभ्यर्थी शाम को चारबाग में जुटे। पांच
बजे सभी ने स्टेशन के बाहर बैठक की। इसके बाद करीब छह बजे सड़क जाम करने
पहुंच गए। यहां तैनात पुलिस ने उन्हें डंडा फटकाकर खदेड़ दिया। इससे करीब
15 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق