सैनी कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग प्राथमिक विद्यालय में टीईटी के फर्जी
प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी कर रहे दो शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मंगलवार को यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर हुई है। अब तक 17
फर्जी शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है।
1वर्ष 2011 में शिक्षक भर्ती
के दौरान टीईटी के फर्जी अंकपत्र व प्रमाणपत्र लगाकर जनपद में कुल 23
शिक्षकों ने नौकरी प्राप्त की थी। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से किया गया
और मामला सुर्खियों में आया तो फर्जी शिक्षकों में हड़कंप मच गया। बीते
अगस्त में बीएसए रहे सत्येंद्र सिंह ने इसकी जांच कराई। सत्यापन रिपोर्ट
में सभी 23 शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। 1इस पर बीते दिनों
मंझनपुर बीआरसी के नौ और सिराथू बीआरसी के छह लोगों के खिलाफ संबंधित थाना
में केस दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मंगलवार को
खंड शिक्षा अधिकारी कड़ा अर¨वद पांडेय ने प्राथमिक विद्यालय निजाम का पूरा
में तैनात शिवकुमार निवासी रायपुर उसरापुर कुंडा प्रतापगढ़ और प्राथमिक
विद्यालय मीठेपुर सयारां में तैनात सतीश कुमार निवासी जलालुद्दीनपुर उर्फ
गंगापार महापुरा बहरिया के खिलाफ सैनी कोतवाली में केस दर्ज कराया। शेष छह
शिक्षकों पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।
primary ka master | primarykamaster |
updatemart | basic shiksha news | updatemarts | uptet | basic shiksha |
primary ka master.com | primery ka master | basic news | up praimary ka
master | basic shiksha |update uptet | updatemarts |uptet.mart |
upupdatemarts
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق