Advertisement

Govt Jobs : Opening

उत्तर प्रदेशः योगी सरकार ने उर्दू शिक्षक भर्ती के बाद अनुदेशक भर्ती प्रक्रिया भी की रद्द

उत्तर प्रदेश सरकार ने 4 हजार उर्दू शिक्षक भर्ती के बाद अब उच्च प्राथमिक स्कूलों में 32 हजार 22 अनुदेशकों की भर्ती प्रक्रिया को भी निरस्त कर दिया है।

योगी सरकार ने बताया है है कि यह भर्ती प्रक्रिया निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के मापदंड के विपरीत है इस लिए इस भर्ती को रद्द किया है।
अखिलेश यादव सरकार 19 सितम्बर 2016 बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से चल रहे सौ से कम छात्र वाले विद्यालयों में भी शारीरिक शिक्षा व खेलकूद के 32,022 अंशकालिक अनुदेशकों की भर्ती शुरू की थी।
अंशकालिक अनुदेशकों भर्ती 11 महीने कांटेक्ट और 7 हजार रुपए मानदेय पर होनी थी। इस भर्ती के लिए करीब 1 लाख 50 हजार उम्मीदवरों ने ऑनलाइन आवेदन किया था।

लेकिन योगी सरकार ने मार्च 2017 इस भर्ती प्रक्रिया का पर रोक लगा दी थी। और इसके बाद भर्ती प्रक्रिया ही निरस्त कर दी गई। यूपी सरकार ने अक्टूबर में उर्दू शिक्षक भर्ती भी रद्द कर चुका है।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news