Advertisement

Govt Jobs : Opening

तीन जिले टीईटी की तैयारियों में लगा रहे पलीता

 PRAYAGRAJ: शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियों में सूबे के तीन जिले प्रयागराज, रायबरेली और शाहजहांपुर परीक्षा नियामक की तैयारियों में रोड़ा डाल रहे हैं. जबकि 30 अक्टूबर तक टीईटी 2018 के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी करने को लेकर शासन की ओर से निर्देश दिए गए है.
ऐसे में परीक्षा नियामक प्राधिकारी की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं. खास बात यह है कि टीईटी के लिए सबसे अधिक आवेदन करने वाले जिलों में प्रयागराज सबसे ऊपर है. इसके बाद भी डीआईओएस और जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण अभी तक परीक्षा केन्द्रों की सूची फाइनल नहीं हो सकी है. प्रयागराज में सबसे अधिक करीब 96 हजार अभ्यर्थियों ने टीईटी के लिए आवेदन किया है.
रिकार्ड तोड़ हुए हैं इस बार आवेदन

जनवरी में शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा प्रस्तावित है. ऐसे में इस बार टीईटी को लेकर अभ्यर्थियों में शुरू से क्रेज बढ़ा हुआ था. उधर बीएड डिग्रीधारकों को प्राथमिक स्कूल की भर्ती में शामिल करने का निर्देश मिलने के बाद इस बार की टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में रिकार्ड से अधिक इजाफा हुआ है. इस बार टीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले फाइनल अभ्यर्थियों की संख्या करीब 18 लाख से अधिक है. ऐसे में परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर सभी जिलों में सकुशल परीक्षा कराना भी एक चुनौती है. परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए शासन की ओर से सभी जिलों के डीएम व डीआईओएस को पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए है.

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news