बलरामपुर : आदर्श समायोजित शिक्षक, शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के
पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश
को ज्ञापन सौंपा। डीएम को दिए गए तीन सूत्री ज्ञापन में जिले के शिक्षकों व
शिक्षामित्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग की है।
संघ के जिलाध्यक्ष देवकुमार मिश्र ने कहाकि जिले में 564 शिक्षामित्र
बेसिक व 1326 सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत कार्यरत हैं। जिन्हें सितंबर
बीत जाने के बाद भी अगस्त का मानदेय भुगतान नहीं किया जा रहा है। जबकि शासन
से मानदेय भुगतान के लिए विभाग को धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। कहाकि
सातवें वेतन के अवशेष के 50 प्रतिशत का भुगतान करने के लिए शासन से धनराशि
जारी होने के बाद भी अब तक खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा बिल प्रस्तुत न
करने से भुगतान नहीं हो सका है। 41556 शिक्षक भर्ती के तहत जिले में 904
शिक्षकों का चयन किया गया है। एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी विभाग
एक भी चयनित शिक्षक के अभिलेख को सत्यापन के लिए नहीं भेज सका है। जिससे
उनके वेतन भुगतान की प्रक्रिया में देरी हो रही है। कहाकि बीएसए हरिहर
प्रसाद से कई बार मौखिक व लिखित शिकायत के बाद भी कार्रवाई आगे नहीं बढ़
सकी है। जिससे शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है। डीएम कृष्णा करुणेश ने
समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया है। मोहम्मद फैजान अंसारी, नईम
खां, अंजनी तिवारी, नानबाबू विश्वकर्मा, एजाज अहमद, अशोक ¨सह, मुस्तफा
रजा, हेमंत मिश्र मौजूद रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق