भर्ती संस्थाओं में शिक्षकों के चयन से ज्यादा विवाद सामने आ रहे हैं।
अब यूपीएचईएससी यानि उप्र उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग से विज्ञापन 46 के
तहत हुई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का परिणाम भी घोटाले का साया मंडरा रहा
है।
21 मार्च, 2014 को जारी विज्ञापन के जरिये 1652 पदों पर चयन की
प्रक्रिया तत्कालीन कार्यवाहक सचिव संजय सिंह के कार्यकाल से विवादित हुई
तो 25 अगस्त, 2018 को सभी विषयों (दो विषय को छोड़कर ) के परिणाम जारी होने
के बाद विवाद और गहरा गया है। इस भर्ती में अनियमितता के गंभीर आरोप लिखित
परीक्षा के बाद से ही लगने लगे थे। तत्कालीन अध्यक्ष लाल बिहारी पांडेय ने
271 ओएमआर शीट सादी जमा होने का राजफाश किया था और उस समय एक अधिकारी पर
अपने चहेतों को नियुक्ति दिलाने की साजिश रचने का भी आरोप लगा था।
ओएमआर की स्कैनिंग के दौरान खाली ओएमआर शीट जमा होने की बात पता चली थी।
फिलहाल परीक्षा पूरी होने और परिणाम भी जारी होने के बावजूद सादी ओएमआर शीट
पर यूपीएचईएससी ने अपना निर्णय उजागर नहीं किया, जबकि पिछले दिनों अचयनित
अभ्यर्थियों की ओर से स्क्रीनिंग परीक्षा व साक्षात्कार में मिले अंकों में
जबर्दस्त उतार चढ़ाव के आकड़े सार्वजनिक किए गए। जिससे भाजपा सरकार में
यूपीएचईएससी में महत्वपूर्ण पदों पर बैठाए गए सभी नए चेहरे भी विवाद के दाग
को धोने में सफल नहीं हुए। एक सदस्य प्रो. रजनी त्रिपाठी ने ही अध्यक्ष
प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा पर ही भर्ती में अनियमितता करने का गंभीर आरोप
लगाकर चयन में ‘खेल’ को सतह पर ला दिया है।
प्रो. रजनी की ओर से शिकायती पत्र अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा को भेजे जाने
के बाद से ही यूपीएचईएससी में रार मची है। जबकि परीक्षा का परिणाम अगस्त
में ही जारी होने का हवाला देकर अनियमितता और विवाद पर पर्दा डालने की
भरपूर कोशिशें जारी हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق