UPTET Live News

तेरह भर्तियों में शामिल शिक्षकों का रिकार्ड किया तलब

मैनपुरी। वर्ष 2010 के बाद जिले में हुई 13 भर्तियों की जांच ने गति पकड़ ली है। एडीएम ने बीएसए से सभी भर्तियों की सूची व अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा है। इस सूची में पिछली 13 भर्तियों के 2008 शिक्षक- शिक्षिकाएं शामिल हैं। तीन सदस्यीय जांच समिति इन भर्तियों की जांच कर रही है। जांच के गति पकड़ते ही शिक्षक- शिक्षिकाओं में हलचल तेज हो गई है।

शासन के निर्देश पर प्रदेश भर में वर्ष 2010 के बाद हुई शिक्षक भर्तियों की जांच कराई जा रही है। जिले में शिक्षक भर्ती की जांच एडीएम बीराम, एएसपी ओपी सिंह व बीएसए विजय प्रताप सिंह कर रहे हैं। एडीएम ने बीएसए से वर्ष 2010 के बाद हुई सभी शिक्षक भर्तियों के अभिलेख सूची सहित अपने यहां मंगाए हैं। बीएसए के निर्देश पर कार्यालय पर सभी शिक्षक भर्तियों की सूची तैयार कर अभिलेख एडीएम के पास भेजे जा रहे हैं। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह शिक्षक भर्ती हो रही है। इस भर्ती की जांच में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी। जिन शिक्षकों के अभिलेख फर्जी मिलेंगे उन सभी को बर्खास्त किया जाएगा। जांच की प्रक्रिया ने जैसे ही गति पकड़ी है वैसे ही विभाग में हलचल तेज हो गई है।

सभी प्रकार के प्रमाणपत्रों की होगी जांच
मैनपुरी। पूर्व में हुई शिक्षक भर्ती में केवल शैक्षिक अभिलेखों की ही जांच होती थी। लेकिन इस जांच में आरक्षण, दिव्यांगता, पूर्व सैनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आदि सभी प्रकार के अभिलेखों की जांच होगी। संबंधित विभाग से भी इन अभिलेखों की पात्रता की जांच कराई जाएगी।
किस भर्ती में कितने शिक्षक आए जांच के घेरे में
प्रदेश में हुई भर्ती का नाम जिले में चयनित शिक्षकों की संख्या
68000 शिक्षक भर्ती 567
12460 शिक्षक भर्ती 188
16000 शिक्षक भर्ती 228
15000 शिक्षक भर्ती 294
9330 शिक्षक भर्ती 51
10800 शिक्षक भर्ती 111
10000 शिक्षक भर्ती 119
72000 शिक्षक भर्ती 105
29000 शिक्षक भर्ती 293
3500 उर्दू शिक्षक भर्ती 33
4000 उर्दू शिक्षक भर्ती 19

UP Teachers latest news, UPTET updates, promotion, salary hike, transfer policy, recruitment notifications and Sarkari Naukri updates in Hindi.

Powered by Blogger.

शिक्षक भर्ती परीक्षा हेतु पाठ्यक्रम व विषयवार नोट्स

Important Posts

UPTET news

Advertisement

Ads

ख़बरें अब तक

► Today's Breaking

UPTET Big Breaking

Big Breaking

Popular Posts