बलरामपुर :जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी अंकपत्र के सहारे नौकरी हथियाने
वाले शिक्षकों की भरमार है। अब तक सत्यापन में फर्जी मिले 135 शिक्षकों को
बर्खास्त तो कर दिया, लेकिन इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने में जिम्मेदार
अफसरों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
यही नहीं, कई सालों तक फर्जी अभिलेखों के
सहारे नौकरी करने वाले शिक्षकों से रिकवरी कराने में भी अफसरों को पसीने
छूट रहे हैं। एसटीएफ टीम ने कूटरचित अंकपत्रों के सहारे नौकरी पाने वाले
शिक्षकों के अभिलेख खंगालने शुरू कर दिए हैं। 2016-17 से अब तक तीन बार हुई
शिक्षक भर्ती के दौरान फर्जी मिले 90 शिक्षकों में से मात्र 21 पर मुकदमा
दर्ज होने की बात कही जा रही है। जिससे विभागीय अफसरों की कार्यशैली पर भी
सवाल उठ रहे हैं। अब एसटीएफ की कार्रवाई से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए
हैं। बर्खास्त किए गए शिक्षक :-वर्ष 2016-17 में 16448 शिक्षक भर्ती के
दौरान जिले में 68 शिक्षकों के अंकपत्र सत्यापन में फर्जी मिलने पर उन्हें
बर्खास्त किया गया था। इसी सत्र में 15 हजार शिक्षक भर्ती में एक शिक्षक का
दस्तावेज फर्जी मिला था। फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकारी हथियाने वाले इन
शिक्षकों को बर्खास्त तो कर दिया गया, लेकिन इन पर मुकदमा दर्ज नहीं कराया
गया। इन पर मुकदमा दर्ज कराने का दावा :-वर्ष 2015-16 में 72,825 शिक्षक
भर्ती के दौरान जिले में 21 शिक्षकों के अभिलेख सत्यापन के दौरान कूटरचित
मिले थे। विभागीय अफसरों की मानें तो इस भर्ती प्रक्रिया में फर्जी मिले
शिक्षकों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
सवा करोड़ की होनी है रिकवरी :
-फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी हथियाने वाले सात शिक्षकों से वेतन के
रूप में लिए गए 1,26,57,670 रुपये की रिकवरी होनी है। इनमें श्रीदत्तगंज के
प्रावि बरगदही गुलरिहा के प्रधानाध्यापक रहे ललित कुमार पांडेय से
25,87,188 रुपये, रेहराबाजार के प्रावि परसिया के शिक्षक नीरज कुमार से
4,64,272, गैंसड़ी के प्रावि सूरत¨सहडीह के संपूर्णानंद प्रसाद से 1,19,029 व
प्रावि मौलाडीह के हरेंद्र ¨सह से 5,80,582 रुपये की रिकवरी होनी है। 20
साल तक नौकरी करने वाले प्रावि भदवार के प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार वर्मा
से 56,39,429 रुपये, पचपेड़वा के प्रावि भुकुरवा प्रथम के प्रधानाचार्य संजय
यादव से 26,86,588 व रूबी यादव से 5,80,582 रुपये की वसूली होनी है।
जिम्मेदार के बोल :-प्रभारी बीएसए हृदयशंकर लाल श्रीवास्तव का कहना है
कि एसटीएफ टीम फर्जी शिक्षकों से संबंधित अभिलेखों की जांच कर रही है।
सत्यापन में फर्जी मिले सभी 135 शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के
लिए सभी बीईओ को निर्देश दिया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق