Advertisement

Govt Jobs : Opening

पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों के लिए होगी हेल्प डेस्क

लखनऊ : उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अपने 10 वर्षो के अनुभव के आधार पर अब आने वाली भर्ती में कई बदलाव की तैयारी में है। खासकर आवेदन करने से लेकर भर्ती पूरी होने के दौरान अभ्यर्थियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए पहली बार हेल्प डेस्क पर विचार हो रहा है।
इसके लिए परीक्षा कराने वाली संस्था से करार किया जाएगा। भर्ती बोर्ड इन दिनों सिपाही, फायरमैन, बंदीरक्षक व घुड़सवार पुलिस के 56880 पदों पर भर्ती प्रकिया शुरू कराने की तैयारी में हैं। इनमें आरक्षी सिविल पुलिस व आरक्षी पीएसी के 51216 पदों पर परीक्षा होनी है। अब तक पुलिस भर्ती की किसी परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन से लेकर लिखित व शारीरिक मानक परीक्षा के दौरान भर्ती बोर्ड के चक्कर काटने पड़ते थे। कई बार उनकी समस्याओं का समाधान नहीं निकल पाता था।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news