फैजाबाद। प्राथमिक विद्यालयों में चार हजार सहायक अध्यापकों ने उर्दू भर्ती
में नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग को लेकर मो. अल्लिम-ए-उर्दू एसोसिएशन
के तत्वावधान में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद को सौंपा।
एसोसिएशन के जिला संयोजक मो. शाहिद ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में चार
हजार सहायक अध्यापकों की उर्दू शिक्षक भर्ती के लिए 15 दिसंबर 2016 को
जारी शासनादेश के तहत 23 मार्च 2017 को काउंसलिंग हो चुकी है।
लेकिन
प्रदेश सरकार ने 23 मार्च 2017 को प्राथमिक विद्यालयों में सभी भर्तियों
पर रोक लगा दी। उच्च न्यायालय ने तीन नवंबर 2017 को रोक हटाकर दो माह में
भर्ती को पूर्ण करने का आदेश जारी किया था।
सरकार ने इसके खिलाफ
हाईकोर्ट इलाहाबाद में विशेष अपील दाखिल की। जिस पर न्यायालय ने 12 अप्रैल
2016 को पुन: दो माह में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का आदेश सुनाया जिसकी
समय सीमा समाप्त हो चुकी है।
लेकिन अभी तक सरकार ने आदेश का
अनुपालन नहीं किया। इस दौरान अवनीश, मासूम फातिमा, गुल अफरोज, प्रियंका
सिंह, गजाला खातून, नदीम अहमद आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق