लखनऊ : बीटीसी 2015 बैच के चौथे सेमेस्टर का पेपर आउट कराने के दोषी पाए
जाने वाले लोगों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय
सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि
पेपर लीक होने की घटना की जांच एसटीएफ कर रही है।
शुक्रवार को बेसिक शिक्षा
विभाग की परीक्षाओं के सिलसिले में बुलाई गई बैठक में एसटीएफ ने अपनी जांच
की प्रारंभिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी को सौंपी। मुख्यमंत्री ने एसटीएफ
के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिस प्रेस में बीटीसी का पेपर छपा, वहां
से लेकर परीक्षा केंद्र तक जो भी प्रश्नपत्र आउट कराने के लिए चिन्हित किये
जाएं, उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए। जरूरत पड़े तो दोषियों की
संपत्तियां भी कुर्क की जाएं। यदि यह पाया जाए कि ऐसे लोगों ने गिरोहबंद
तरीके से पेपर आउट कराया है तो उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत
कार्रवाई की जाए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق