फतेहपुर : इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र के विधायक डॉ. यज्ञदत्त शर्मा
शुक्रवार को कालपी जाते समय कुछ पल के लिए जिले में रुके। डाक बंगले के
निरीक्षण भवन में उन्होंने बेसिक शिक्षा की मौजूदा व्यवस्था को कटघरे में
खड़ा कर दिया। उन्होंने कहाकि संपूर्ण बेसिक शिक्षा अव्यवस्था के घेरे में
है।
विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। 65,000 शिक्षकों की नियुक्तियां
प्रारंभ की गई तो भारी गड़बड़ी सामने आई। शिक्षा के व्यवसायीकरण से आहत
स्नातक विधायक ने कहाकि अध्यापक पात्रता परीक्षा में एक आवेदक से पांच सौ
रुपये जमा कराए जाते हैं। एक प्रश्नपत्र के लिए 18 लाख आवेदकों के हिसाब से
नब्बे करोड़ रुपये जमा होंगे जो व्यवहारिक नहीं हैं। नौकरशाह और ताकतवर
लोग मिले हुए हैं। कहाकि हाईस्कूल परीक्षा में 6 प्रश्नपत्र होते हैं जबकि
इंटर में पांच प्रश्नपत्र होते हैं जिनमें क्रमश: 201 और 231 रुपये प्रति
छात्र जमा कराया जाता है इससे स्पष्ट है कि टीइटी परीक्षा में शुल्क की
घपले की पूरी संभावना है।डा. यज्ञदत्त शर्मा।
>>स्नातक विधायक ने व्यवस्था को कटघरे में खड़ा किया
>> शिक्षा के व्यावसायीकरण से आहत हो दर्ज कराया बयान
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय



ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق