प्रयागराज : जनपद के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष
2010 से कार्यरत शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी दस्तावेजों की जांच के लिए
कमेटी का गठन कर दिया गया है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट नजूल जीएल शुक्ल, अपर
पुलिस अधीक्षक क्राइम मनोज कुमार अवस्थी एवं सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक
शिक्षा को शासन की मंशा के अनुसार जांच अधिकारी बनाया गया है। शनिवार को
तीनों अधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर
नियुक्तियों के संबंध में आवश्यक जानकारियां हासिल की। कमेटी वर्ष 2010 के
बाद की सभी नियुक्तियों में हुई विसंगतियों की जांच करेगी। इसमें
कांउसलिंग, चयन, नियुक्ति में आवेदित अभ्यर्थियों की अनुमोदित सूची,
नियुक्ति के बाद प्रत्येक स्तर के विसंगतियों की जांच होगी। शैक्षिक
अभिलेखों का सत्यापन, कोषागार से बिल का मिलान आदि प्रमुख रूप से जांच के
दायरे में रहेगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق