Advertisement

Govt Jobs : Opening

बीटीसी पेपर लीक: नाराज छात्रों ने किया SCERT का घेराव, टीईटी परीक्षा टालने की मांग

उत्तर प्रदेश में बीटीसी चौथे सेमेस्टर का पेपर लीक होने के चलते परीक्षा निरस्त करने से नाराज छात्रों ने मंगलवार को लखनऊ में एसीसीईआरटी कार्यालय का घेराव किया. छात्रों का कहना है कि निरस्त की गई सभी परीक्षा 15 से 17 अक्टूबर के बीच खत्म कराई जाए. इसके साथ ही 4 नवंबर को होने वाले टीईटी की तिथि को भी एक महीना आगे बढ़ाया जाए.


बता दें 8 से 10 अक्टूबर के बीच होने वाली बीटीसी परीक्षाओं के पेपर लीक होने के चलते परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने इन परीक्षाओं को निरस्त किया है. फिलहाल परीक्षा की नई तिथियां जारी नहीं की गई हैं. प्रदर्शन करने पहुंचे छात्रों का कहना है कि 4 नवंबर को टीईटी का आयोजन होना है. इसके बाद सरकार 97 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती लाने जा रही है. अगर उनका बीटीसी जल्द पूरा नहीं हुआ तो वह इस भर्ती से वंचित रह जाएंगे. इसीलिए बीटीसी छात्र न सिर्फ निरस्त परीक्षाओं को जल्द कराने की मांग कर रहे हैं बल्कि टीईटी का आयोजन टालने पर भी अड़े हैं.

बीटीसी छात्र अंकित प्रभाकर, अनामिका और सर्वेश प्रताप सिंह का कहना है कि हमारी मांग है कि जो परीक्षाएं रद्द हुई हैं, इसकी तारीख 15, 16, 17 अक्टूबर को निर्धारित करके दें. वहीं टीईटी की होने वाली परीक्षाओं को कम से कम एक महीना आगे बढ़ाएं, ताकि हम उन परीक्षाओं में बैठ सकें. सरकार इसके लिए हमें लिखित आश्वासन दे.

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news