उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा परिषद ने पहले ही शेड्यूल जारी कर के UPTET की रजिस्ट्रेशन डेट, एडमिट कार्ड, एग्जाम और रिजल्ट की तारीख निर्धारित कर दी थी। लेकिन सर्वर में परेशानी के चलते अब रजिस्ट्रेशन प्रकिया में फीस जमा करने की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।
पहले जारी शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर तक तय की गई थी और शुल्क पांच अक्टूबर तक स्वीकार थे। लेकिन अंतिम डेट निकल जाने के बाद भी कई छात्रों की फीस नहीं जमा पाई। ऐसे में अभ्यर्थियों ने सर्वर ठीक ना होने के शिकायत की थी।
इसी वजह से फीस जमा करने की तारीख आगे बढ़ाकर 9 अक्टूबर तक कर दी गई है। इस बार चार नवंबर को प्रस्तावित TET-18 में कई अहम बदलाव हुए हैं। एनसीटीई की अधिसूचना के मुताबिक, प्राथमिक स्तर की परीक्षा में बीएड डिग्रीधारियों को अवसर दिया गया है।
टीईटी की की परीक्षा 4 नवंबर को आयोजित होनी है। अभ्यर्थी अपनी फीस इस यूआरएल पर जाकर जमा करते हैं।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को अंतिम रूप से जमा करने से पहले घोषणापत्र भरना होगा जिसमें त्रुटि संशोधन का अवसर नहीं देने संबंधी सहमति देनी है।
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق