इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में अगले हफ्ते से आठ में से
केवल एक सदस्य रह जाएंगे। छह सदस्य पहले से ही रिटायर हो चुके हैं और एक
सदस्य 16 अक्तूबर को रिटायर होने जा रहे हैं। आयोग में केवल एक सदस्य के रह
जाने से परीक्षा परिणाम सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। ऐसे में नए सदस्यों
की नियुक्ति तक पीसीएस-2016 की मुख्य परीक्षा का परिणाम भी फंस सकता है।
आयोग
में सदस्यों की संख्या आठ हे। इनमें से सदस्य डॉ. सुनील कुमार जैन, सैयद
फरमान अली और मेजर संजय यादव 15 जून को रिटायर हो चुके हैं। सदस्य एके
गुप्ता 20 जून को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सदस्य लोरिक यादव एवं दुर्गा
चरण मिश्र अगस्त में रिटायर हुए और अब 16 अक्तूबर को आयोग के सदस्य देवी
प्रसाद द्विवेदी रिटायर होने जा रहे हैं। इसके बाद आयोग में सदस्य की
संख्या केवल एक रह जाएगी। ऐसे में नए सदस्यों की नियुक्ति तक पीसीएस 2016
की मुख्य परीक्षा का परिणाम आ पाना मुश्किल है।
इसके अलावा सम्मिलित
राज्य अभियंण सेवा परीक्षा-2013, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा समेत कई
परीक्षाओं का परिणाम फंसा हुआ है। आयोग अगरर पीसीएस 2016 की मुख्य परीक्षा
का परिणाम घोषित भी कर देता है तो इंटरव्यू फंसेगा, क्योंकि इंटरव्यू बोर्ड
के अध्यक्ष आयोग के सदस्य ही होते हें। नए सदस्यों की नियुक्ति शासन स्तर
से होनी है। सदस्यों की नियुक्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया काफी पहले पूरी
हो चुकी है। आयोग की ओर से शासन को समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन
अब तक नए सदस्यों की नियुक्ति अटकी हुई है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق