सामान्य श्रेणी वाले अभ्यर्थियों के स्नातक या परास्नातक में 50 फीसद से कम अंक हैं। आरक्षित श्रेणी में जिनके 45 फीसद से कम अंक हैं, वह इस जद में आए हैं। बीएलएड अर्हताधारी सामान्य वर्ग के इंटरमीडिएट में 50 फीसद से कम और आरक्षित श्रेणी में 45 फीसद से कम अंक वालों का अभ्यर्थन निरस्त हुआ है। बीएससी-एड सामान्य वर्ग के 50 और आरक्षित श्रेणी में 42 अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त किया गया है। बीएड अर्हताधारी सामान्य वर्ग में स्नातक या परास्नातक में 45 फीसद से कम तथा आरक्षित श्रेणी में 40 फीसद से कम अंक होने के आधार पर 2189 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त किए गए हैं।

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق