UPTET 2018 :
उत्तर प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रदेशभर में युवाओं के लिए चर्चा
का विषय बनी हुई है। 24 लाख अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी भी है की उनके पास
तैयारी के लिए अतिरिक्त 2 हफ्ते का समय मिल जाएगा।
कुछ अभ्यर्थी जो 4 नवंबर
को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) और BTC 2015
बैच के प्रशिक्षु है जिन्होंने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के जरिए
सरकार पर दबाव बनाया है जिसमें UPTET 2018 की तारीख बढ़ाने की बात कही गई
हैं। गौरतलब है कि बीटीसी 2015 के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 8 अक्टूबर से
शुरू होने वाली थी लेकिन पेपर लीक की वजह से परीक्षा निरस्त करनी पड़ी है।
BTC 2015 बैच के 72 हजार से अधिक को ध्यान में रखते हुए UPTET Exam 2018 को
आगे बढ़ाया जा सकता है। हिंदुस्तान टाइम्स मुताबिक चार नवंबर 2018 को होने
वाली UPTET 2018 परीक्षा को अब 18 नवंबर को आयोजित किए जाने की संभावना है।
हालांकि, अभी परीक्षा की अगली तारीख की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
जिसके लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपडेट लेते रहें।
UPTET-2018 Exam टलने से BTC 2015 चौथे बैच के प्रशिक्षुओं को होगा लाभ
मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ ने BTC 2015 के चौथे बैच के 72 हजार से अधिक प्रशिक्षुओं
को गुरुवार को गोरखपुर में आश्वासन दिया है कि उनकी परीक्षा जल्द कराई
जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आश्वासन के बाद इस मसले में शुक्रवार
शाम चार बजे से लखनऊ में बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों की बैठक बुलाई गई
है। प्रदेश में 95 हजार से अधिक सहायक शिक्षकों की भर्ती में के लिए UPTET
2018 का आयोजन किया जा रहा है और इसके लिए बड़ी संख्या में BTC
विद्यार्थियों को इससे वंचित नहीं किया जा सकता।
UPTET 2018 के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2018 से शुरू हुई थी और 9 अक्टूबर 2018 को समाप्त हुई है। शेड्यूल के मुताबिक UPTET 2018 Exam
का आयोजन 4 नवंबर 2018 को किया जाना प्रस्तावित था। प्राथमिक और उच्च
प्राथमिक विद्यालय स्तर पर अध्यापक बनने के लिए UPTET पास करना अनिवार्य
होता है। UPTET परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होते हैं। पहली से पांचवीं
कक्षा तक का अध्यापक बनने के लिए उम्मीदवार को पेपर I पास करना जरुरी होता
है और उसके लिए तय मानक अंक प्राप्त करना जरुरी होता है। वहीं छठवीं से
आठवीं कक्षा तक के अध्यापक पद के लिए अभ्यर्थी को लेवल II मे उत्तीर्ण होना
जरूरी होता है। UPTET 2018 के जरिए प्रदेश के विद्यालयों में 95 हजार के
करीबन शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- जनगणना-2027: जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर पर रोक, गृह मंत्रालय के निर्देश
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق