इलाहाबाद : उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा यानि यूपी के लिए तैयारियां तेज
हो गई हैं। इस बार आवेदकों की रिकॉर्ड संख्या को देखते हुए प्रदेश के
डिग्री कॉलेजों व अन्य बोर्ड के मान्यता प्राप्त माध्यमिक कॉलेजों को
परीक्षा केंद्र बनाने के निर्देश जारी हुए हैं।
केंद्र निर्धारण हर हाल में
अक्टूबर तक पूरा करके 22 अक्टूबर तक केंद्रवार आवंटित अभ्यर्थियों की सूची
कार्यालय को भेजने को कहा गया है।
यूपी टीईटी के लिए इस बार प्रदेश के 18 लाख 27 हजार 851 अभ्यर्थियों ने
दावेदारी की है। परीक्षा 18 नवंबर को प्रस्तावित है। काफी अधिक संख्या को
देखते हुए परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने केंद्र
निर्धारण के लिए कॉलेज चयन का मानक बदल दिया है।
पहले सिर्फ राजकीय व अशासकीय माध्यमिक कॉलेजों को ही केंद्र बनाने के
निर्देश हुए थे लेकिन, अब इसमें जिले के डिग्री कॉलेजों, अन्य बोर्ड यानी
सीबीएसई आदि के मान्यता प्राप्त विद्यालयों को भी केंद्र बनाया जा सकता है।
निर्देश है कि अपरिहार्य स्थिति में ही वित्तविहीन कॉलेजों को केंद्र
बनाया जाए। साथ ही केंद्र शहरी क्षेत्र में ही बनाए जाएं। सचिव ने शनिवार
को सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक व मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों
को जिलावार अभ्यर्थियों की सूची भेज दी है। उनका कहना है कि जिला चयन समिति
से अक्टूबर तक केंद्र तय कराकर रिपोर्ट 22 तक भेजने को कहा गया है, ताकि
23 अक्टूबर को प्रवेश पत्र जारी करने के लिए केंद्रवार अभ्यर्थियों की सूची
एनआइसी को भेजी जा सके।
इलाहाबाद में सर्वाधिक दावेदार
टीईटी के लिए सबसे अधिक दावेदार इलाहाबाद में 96963 हैं। इसके अलावा लखनऊ,
कानपुर नगर, मेरठ, आगरा व वाराणसी जिलों में अभ्यर्थियों की संख्या 50 हजार
से अधिक है। वहीं, सबसे कम अभ्यर्थी श्रवस्ती जिले में हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق