इलाहाबाद : उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा यानि यूपी टीईटी 2018 के लिए
पंजीकरण व आवेदन की वेबसाइट भले ही शुरू हो गई है लेकिन, विभागीय अफसर इसको
लेकर खासे असहज हैं।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय इस गड़बड़ी के
लिए सीधे जिम्मेदार नहीं है लेकिन, उसकी परीक्षा तैयारी व अन्य कार्य जरूर
प्रभावित हुए हैं। साथ ही कई दिन तक अभ्यर्थियों के आक्रोश का उन्हें सामना
करना पड़ा है। अब आवेदन व पंजीकरण के लिए एनआइसी के सहारे रहने की जगह
निजी वेबसाइट तैयार करवाने पर मंथन शुरू हो गया है। टीईटी 2018 के ऑनलाइन
आवेदन व पंजीकरण में जिस तरह से वेबसाइट ने दगा दिया है, वैसे हालात
परीक्षा संस्था के सामने पहले भी कई बार आ चुके हैं। इसके ठीक पहले डीएलएड
2018 के लिए आवेदन में भी कई दिन तक वेबसाइट नहीं चली। इसलिए मजबूरन
परीक्षा संस्था को समय सीमा बढ़ानी पड़ी। प्रदेश के अधिकांश सरकारी विभाग
एनआइसी के जरिये ही आवेदन आदि ले रहे हैं। पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी
यूपी बोर्ड भी एनआइसी के जरिये ही संचालित होता रहा है। अब यूपी बोर्ड
निजी संस्थाओं के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण व आवेदन करा रहा है। परीक्षा नियामक
प्राधिकारी कार्यालय में भी वर्ष भर कोई न कोई परीक्षा या फिर परिणाम जारी
करता रहता है, ऐसे में यह परीक्षा संस्था भी निजी वेबसाइट बनाकर आवेदन लेने
पर विचार कर रही है। इन दिनों में संस्थान की लगातार परीक्षाएं हैं। एक भी
शेड्यूल बिगड़ने पर उसका असर अगली परीक्षा पर पड़ना तय है। अफसरों की
मानें तो प्रदेश में बीटीसी, डीएलएड सहित अन्य सरकारी व गैर सरकारी
प्रशिक्षण संस्थानों की संख्या, वहां पंजीकृत प्रशिक्षुओं की तादाद इधर
तेजी से बढ़ी है। वहीं कई भर्तियां भी अब इस संस्था को सौंपी गई हैं ।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق