लखनऊ : शासन ने अभ्यर्थियों को राहत देते हुए उप्र शिक्षक पात्रता
परीक्षा (यूपीटीईटी) 2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख सात अक्टूबर
तक बढ़ा दी है। अभ्यर्थी सात अक्टूबर की शाम छह बजे तक यूपीटीईटी के लिए
ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे।
पहले ऑनलाइन पंजीकरण की समयसीमा चार अक्टूबर शाम
छह बजे तक तय की गई थी। बेसिक शिक्षा विभाग ने गुरुवार को इस बारे में
शासनादेश जारी कर दिया है।
यूपीटीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू हो गई थी
लेकिन, बीच में तकनीकी खराबी के कारण लगभग आठ दिन तक वेबसाइट बंद थी।
वेबसाइट बीते मंगलवार की शाम दोबारा शुरू हो सकी है।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने यूपीटीईटी के लिए
ऑनलाइन आवेदन की अवधि को एक हफ्ता बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق