इलाहाबाद : बीटीसी वर्ष 2015 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा पेपर लीक के कारण
निरस्त होने से दो परीक्षाओं पर असमंजस बना है। बीटीसी के हजारों प्रशिक्षु
इलाहाबाद व लखनऊ में जल्द परीक्षा कराने की मांग को लेकर निरंतर आंदोलन कर
रहे हैं।
उनका दावा है कि यदि इम्तिहान नहीं हुआ तो 76 हजार प्रशिक्षु
आगामी शिक्षक भर्ती से बाहर हो जाएंगे। उनके भविष्य के लिए सरकार परीक्षा
कराने का निर्णय ले। एससीईआरटी व शासन के अफसर गुरुवार को इस मुद्दे पर
निर्णय ले सकते हैं। चार नवंबर को ही प्रतिभा खोज की परीक्षा है इसलिए
टीईटी की परीक्षा तारीख आगे बढ़ाने के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी
कार्यालय ने शासन को प्रस्ताव भेजा है।1उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी
यूपी टीईटी 2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन व पंजीकरण पूरा हो चुका है। सर्वर में
गड़बड़ी आने से जिस तरह से कई बार पंजीकरण व आवेदन की तारीख बढ़ाई गई,
उससे अब परीक्षा की तैयारी करने का समय कम बचा है। साथ ही आवेदकों की
संख्या इस बार बहुत अधिक है। इससे परीक्षा केंद्र चयन व अन्य तैयारियां
जल्द पूरा हो पाना संभव नहीं है। इसके लिए शासन के अफसरों से अनुरोध किया
गया है कि परीक्षा की तारीख दीपावली के बाद कर दी जाए, ताकि सकुशल परीक्षा
कराने के लिए पर्याप्त समय मिल जाए। इस पर भी शासन गुरुवार को निर्णय ले
सकता है। ज्ञात हो कि अभी टीईटी 2018 की तारीख चार नवंबर तय है। सूत्रों की
मानें तो 76 हजार बीटीसी प्रशिक्षुओं की मांग मानी जा सकती है इससे टीईटी
की तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय का
कहना है कि इन दोनों मामलों में अब शासन ही अंतिम निर्णय लेगा, उसी के
अनुरूप प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق