इलाहाबाद : 2018 में आवेदन 10 अक्टूबर तक होने और परीक्षा की तारीख में
बदलाव को लेकर रविवार देर रात सोशल मीडिया पर चली खबर एक खबर ने
अभ्यर्थियों ही नहीं, परीक्षा संस्था के लिए भी असहज स्थिति उत्पन्न कर दी।
खबर में कहा गया कि आवेदन 10 अक्टूबर तक होने और परीक्षा 15 नवंबर को
कराने की शासन ने अनुमति दे दी है जिस पर आदेश भी सोमवार तक संभावित है।
इस
खबर को सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने पूरी तरह
से गलत और भ्रम फैलाने वाली बताया। UPTET के लिए वेबसाइट पर पंजीकरण सात
अक्टूबर को शाम छह बजे तक होना था। रविवार देर रात कुछ सोशल मीडिया पर खबर
प्रसारित हुई कि यूपीडेस्को लखनऊ के कार्यालय में सर्वर अपडेट करने का काम
चल रहा है। एनआइसी की टेक्निकल टीम, बेसिक शिक्षा निदेशक, यूपीडेस्को के
कर्मचारी और एचडीएफसी की टेक्निकल टीम कार्य कर रही है। सर्वर अपडेट का काम
लगभग पूरा हो चुका है। शासन ने आवेदन की तारीख 10 अक्टूबर तक करने और
परीक्षा 15 नवंबर को कराने की सहमति दी है। सचिव, अनिल भूषण चतुर्वेदी ने
कहा कि परीक्षा चार नवंबर को ही है। पहले से तय तारीख में कोई बदलाव नहीं
हुआ है, वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन भी बंद हो चुके हैं। लोगों में भ्रम फैलाने
वाली खबर कहां से उत्पन्न हुई, सोमवार को इसका पता लगाकर विधिक कार्रवाई
करेंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق