Advertisement

Govt Jobs : Opening

2019 में फिर भाजपा का कमल खिलेगा ..............राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल

कसया। कुशीनगर लोकसभा संचालन समिति की बैठक में शनिवार को प्रदेश की बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल और भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह शामिल हुए। इसमें पाटी के कार्यक्रमों को सफल बनाने पर मंथन हुआ।
17 नवंबर को होने वाली बाइक रैली, एक से 15 दिसंबर तक विधानसभा पदयात्रा, नववर्ष व गणतंत्र दिवस पर कमल ज्योति महाअभियान के बारे में विस्तार से चर्चा हुई।
राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना कर रहा है। उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ये पार्टियां जनता में फूट डालकर अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगी हैं। जबकि भाजपा सबका साथ और सबका विकास करने की नीति पर चल रही है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि 2019 में फिर भाजपा का कमल खिलेगा। लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलेगा। देश में काफी परिवर्तन हुआ है। भाजपा की पारदर्शी कार्यशैली ने अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को सोचने पर विवश कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने रामसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं, वे अब भगवान विष्णु का मंदिर बनवाने की बात कर रहे हैं। बूथ स्तर तक मजबूती के लिए दायित्व का निर्वहन करना होगा। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला प्रभारी देवेंद्र यादव और लोकसभा प्रभारी जनार्दन गुप्ता ने समिति के सदस्यों का परिचय कराया। अध्यक्षता सांसद राजेश पांडेय ने की और संचालन लोकसभा संयोजक लल्लन मिश्र ने किया।
इस मौके पर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, हाटा विधायक पवन केडिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीएन पाठक, महामंत्री मारकंडेय शाही, सांसद प्रतिनिधि अवधेश प्रताप सिंह, डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, डॉ. संगम मिश्र, हरिनाथ भाई, संतोष सिंह, कृष्ण कुमार, दिवाकर मणि, डॉ. टीएन राव सहित विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news