Advertisement

Govt Jobs : Opening

5 दिसम्बर तक आएगा टीईटी का परिणाम, 20 तक पूरा होगा शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 पुनर्मूल्यांकन

प्रदेश में रविवार को आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2018 का परिणाम 5 दिसम्बर तक आएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने टीईटी का परिणाम जल्द घोषित होने पर 68500 सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन के समय में फेरबदल करने की तैयारी भी की है।
विज्ञापन टीईटी 2018 में परिणाम जारी करने के लिए पहले 10 दिसम्बर तक तारीख निर्धारित की गई थी।

रविवार को टीटीई संपन्न होने के बाद विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने मीडिया को बताया कि 5 दिसम्बर तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि 5 दिसम्बर तक टीटीई का परिणाम घोषित होने पर 68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन और आवेदन जमा कराने का कार्य भी 5 दिन पहले (6 से 20 दिसम्बर) शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 में करीब 30 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है।

पुनर्मूल्यांकन कार्य भी नई भर्ती परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि से पहले पूरा कर लिया जाएगा। ।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news