Advertisement

Govt Jobs : Opening

68500 शिक्षक भर्ती में आदेश न बदलता तो बदल जाती शिक्षक भर्ती की तस्वीर, अधिकांश शिक्षामित्र सहित दो तिहाई अभ्यर्थी लिखित परीक्षा करते पास, अफसरों की चूक का खामियाजा अब भुगतेंगे अभ्यर्थी

परिषदीय स्कूलों की 68500 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा में जिस उत्तीर्ण प्रतिशत को मान्य करने की मुहिम छिड़ी है, उसे योगी सरकार ने ही लागू किया था।
लिखित परीक्षा के ठीक पहले घोषित उत्तीर्ण प्रतिशत में 10 से 12 प्रतिशत की कमी इसीलिए की गई थी, ताकि शिक्षामित्र सहित अधिकांश अभ्यर्थी प्राथमिक शिक्षक बन सकें। आवेदन लेने के बाद व परीक्षा के पहले हुए इस बदलाव को कोर्ट ने नहीं माना, वरना भर्ती की तस्वीर बदल जाती। 1शिक्षक भर्ती के लिए नौ जनवरी को जारी शासनादेश में सामान्य-ओबीसी 45 व एससी-एसटी 40 फीसदी अंक का उत्तीर्ण प्रतिशत तय हुआ। भर्ती शिक्षामित्रों का समायोजन रद होने से खाली सीटों के लिए हो रही थी और शिक्षामित्र इस उत्तीर्ण प्रतिशत से सहमत न थे। सरकार ने उनकी मांग पर 21 मई को जारी आदेश में उत्तीर्ण प्रतिशत 10 से 12 फीसदी कम कर दिया। ज्ञात हो कि उसमें सामान्य-ओबीसी 33 व एससी-एसटी 30 फीसदी तय किया गया। इसी आधार पर 27 मई को लिखित परीक्षा हुई। रिजल्ट आने से पहले हाईकोर्ट में उत्तीर्ण प्रतिशत घटाने को चुनौती दी गई। कोर्ट ने आवेदन के बाद हुए बदलाव को नहीं माना, तब 13 अगस्त को रिजल्ट फिर 45 व 40 उत्तीर्ण प्रतिशत के आधार पर जारी हुआ। 1परीक्षा नियामक कार्यालय की मानें तो कोर्ट में उत्तीर्ण प्रतिशत को चुनौती न दी जाती तो 33 व 30 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत के आधार पर करीब 75 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में पास होते। इससे भर्ती की सारी सीटें भर जाती और कुछ अभ्यर्थी बाहर होते। यही नहीं, लिखित परीक्षा के लिए 34311 शिक्षामित्रों ने आवेदन किया था, उनमें से महज 7224 ही उत्तीर्ण हो सके हैं। संशोधित उत्तीर्ण प्रतिशत लागू होने पर अधिक संख्या में शिक्षामित्र सफल होते। वहीं रिजल्ट आने के बाद से लेकर अब तक भर्ती को लेकर जो विरोध-प्रदर्शन हो रहा है, उसकी भी नौबत न आती।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news