Advertisement

Govt Jobs : Opening

आज की कैबिनेट मीटिंग हुई खत्म, कुल नौ प्रस्तावों पर लगी मुहर

9 प्रस्तावों पर लगी मुहर:
वाराणसी में राजघाट पुल पर भगदड़ मामले में जांच रिपोर्ट को सदन में रखने को मंजूरी मिली. 15-10-2016 में भगदड़ में हुई थी 25 लोगों की मौत
अध्यापकों को मुख्यमंत्री पुरस्कार के प्रस्ताव को मंजूरी मिली. वित्तविहीन माध्यमिक स्कूलों के अध्यापकों के मामले में 25 हजार रुपए का पुरस्कार देने का प्रस्ताव मंजूर. 25 दिसंबर को अटलजी के जन्मदिन पर मिलेगा पुरस्कार
मक्का खरीद नीति के प्रस्ताव को मिली मंजूरी. 1700 प्रति क्विंटल किया गया मक्का का एमएसपी. 20 जिलों में मक्का खरीद नीति लागू होगी
चिकित्सा महाविद्यालयों में सेवा नियमावली में संशोधन. 5वां संशोधन किए जाने को कैबिनेट की मंजूरी. लेक्चरर के पद को असिस्टेंट प्रोफेसर किया गया
इलाहाबाद का नाम प्रयागराज का प्रस्ताव पास. फैजाबाद का नाम अयोध्या करने का प्रस्ताव मंजूर
48.03 वर्गमीटर जमीन लखनऊ मेट्रो को मिलेगी. लखनऊ मेट्रो को जमीन देना का प्रस्ताव मंजूर. राजकीय पॉलिटेक्निक की जमीन मेट्रो को मिलेगी
काशी विश्वनाथ मंदिर विशेष परिक्षेत्र के लिए मंजूरी. 130 संपत्तियों के अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी. 166 संपत्तियों के अधिग्रहण का प्रस्ताव पहले हुआ मंजूर
मेडिकल कॉलेज के संचालन को समितियों के गठन को मंजूरी. बस्ती, बहराइच, फैजाबाद में मेडिकल कॉलेज के लिए समिति. फिरोजाबाद,शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज के लिए भी समिति.

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news