Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षक भर्ती जांच प्रकरण: शिक्षकों के पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया शुरू

रामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में साल 2010 के बाद नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों के पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी ब्लॉकों से शिक्षकों की जानकारी जिला मुख्यालय पर प्राप्त होने के बाद इन दस्तावेजों को पुलिस सत्यापन कराए जाने के लिए भेजा जा रहा है।

प्रदेश सरकार के आदेशों पर बेसिक शिक्षा विभाग में पिछले दस साल में हुई भर्तियों की जांच चल रही है। जांच में सभी ब्लॉकों से एक निर्धारित प्रपत्रों पर शिक्षकों के प्रमाणपत्र और जानकारियां मांगी गई थीं। जिससे शिक्षकों के कांउसलिंग में दिए गए प्रमाण पत्रों से मिलान के साथ ही पुलिस वेरीफिकेशन भी कराया जाएगा। पुलिस वेरीफिकेशन के लिए प्रपत्र पर शिक्षक के पते के साथ स्थानीय थाने आदि की जानकारी भी ली गई है। प्रदेश में पहली बार बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों का पुलिस वेरीफिकेशन कराया जा रहा है। इसके लिए शासन ने ही निर्देश दिए थे। शासन के आदेशों पर जिले में एडी बेसिक, एडीएम और एएसपी के अधीन तीन कमेटियां साल 2010 के बाद नियुक्ति पाने वाले करीब ढाई हजार शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच के साथ ही आपराधिक रिकार्ड न होने की पुष्टि करने के लिए पुलिस सत्यापन करा रही है।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news