69000 शिक्षक भर्ती पेपर लीक के खिलाफ मामला न्यायालय में है। अगर कोर्ट के
आदेश पर 11 फरवरी को अपर महाधिवक्ता पेश नहीं हुए या संतोषजनक उत्तर नहीं
दे पाये तो अन्य मामलों की तरह पेपर लीक के रिट में भी स्टे मिलने की पूरी
संभावना है। लेकिन असली सवाल है कि क्या सरकार परीक्षा निरस्त कर
पुनर्परीक्षा करायेगी, या फिर लम्बी न्यायिक प्रक्रिया में यह भर्ती उलझी
रहेगी। जिन अति मेधावी छात्रों ने 125 से 145 प्रश्न सही किये हैं और
आश्चर्यजनक तौर पर यह संख्या काफी ज्यादा है क्योंकि कई कोचिंग संस्थाओं ने
कड़ी मेहनत करा कर इतने अंक दिलाने के लिए 3 लाख से लेकर 10 लाख तक का ठेका
लेने की बात सामने आ रही है। यह अति मेधावी छात्र व इनके कोचिंग संस्थान
पूरी ताकत से लगे हैं कि किसी भी कीमत पर परीक्षा परिणाम आ
जाये, नही ंतो करोड़ो रू0 उनका डूब जायेगा। आप खुद देखें कि इन कोचिंग
संस्थाओं की पहंुच कितनी है अभी 1 फरवरी को हुए भूगोल पीजीटी के पेपर में
एक गाईड से ही 50 से ज्यादा प्रश्न आ गये। क्या यह महज संयोग हो सकता है?
इसलिए धांधली के सवाल को राष्ट्रीय मुद्दा बना कर ही भाजपा व योगी सरकार को
नकल माफियाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने व 69000 शिक्षक भर्ती को निरस्त कर
पुनर्परीक्षा के लिए बाध्य किया जा सकता है। इसके लिए हमारे सामने एक
महत्वपूर्ण अवसर है कि जब संसद के अंतिम सत्र के दौरान देश भर के
छात्र-युवा संगठन बेरोजगारी व भर्तियों में धांधली के सवाल पर 7 फरवरी को
संसद मार्च कर रहे हैं। अगर हमारी उपस्थिति प्रभावशाली हो जाये तो हम
राष्ट्रीय मीडिया के माध्यम से राष्ट्र का ध्यान इस ओर आकृष्ट करा सकते हैं
और तभी निर्णायक दबाव बनाया जा सकता है। आज इसी संदर्भ में पीएनपी पर 12
बजे से बैठक है। आप जरूर आयें।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق