Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

कांग्रेस के बाद अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर उठाया शिक्षामित्रों की समस्याओं का मुद्दा

देश मे जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं सियासी घमासान भी तेज होता जा रहा है. इसी सियासी घमासान की कड़ी में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भाजपा सरकार पर हमला किया.


उन्होंने ट्वीट करते हुए  यूपी के शिक्षा मित्र, यूपी बीपीएड, यूपीटीआईटी 2011, यूपी शिक्षा प्रेरक समेत 10 लोगों से जुड़े रोजगार की समस्या का संदेश साझा किया है. अखिलेश ने कहा, 'खूब जमेगा रंग! जब मिल बैठेंगे संग!'बता दें सहायक शिक्षकों के रूप में बेहतर वेतन और नियुक्ति की मांग करते हुए, शिक्षामित्रों ने अक्सर अपनी शिकायतों को उठाया है. साल 2015 में, उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में लगभग दो लाख संविदा शिक्षकों को झटका लगा जब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 'शिक्षा मित्र' को नियमित करने और उन्हें सहायक अध्यापक नियुक्त करने के राज्य सरकार के कदम को अवैध घोषित कर दिया था.
primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet
Originally published by https://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news