Advertisement

Govt Jobs : Opening

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती दो विषयों से आगे नहीं बढ़ी, देरी की वजह हाईकोर्ट में दाखिल करीब डेढ़ हजार याचिकाएं

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती दो विषयों से आगे नहीं बढ़ी
 प्रयागराज : प्रदेश के राजकीय माध्यमिक कालेजों में प्रशिक्षित शिक्षक यानी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी फिर निराश हुए हैं। उप्र लोकसेवा आयोग ने 16 मार्च को दो विषयों का परिणाम जारी किया था, उसके बाद से किसी अन्य विषय का रिजल्ट नहीं आ सका है। माना जा रहा है कि आगे नियमित अंतराल पर परिणाम जारी होंगे और दो माह में सभी परिणाम आएंगे।

आयोग ने पहली बार राजकीय कालेजों के लिए एलटी ग्रेड शिक्षकों के 10768 पदों के लिए लिखित परीक्षा 29 जुलाई को कराई थी। परीक्षा परिणाम 2018 में आने का दावा किया गया लेकिन, पहला परिणाम 16 मार्च को जारी हो सका। जिन दो विषयों का रिजल्ट आया भी है, उसमें सिर्फ पुरुष शाखा के अभ्यर्थी चयनित हो सके हैं, महिला शाखा का परिणाम अब भी लंबित है। अभ्यर्थियों का उम्मीद थी कि मार्च माह में कुछ और विषयों के रिजल्ट आएंगे लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। इस भर्ती में 14 विषयों के परिणाम आने हैं। आयोग के सूत्रों की मानें तो परिणाम आगे नियमित अंतराल पर आएंगे। सभी रिजल्ट देने में समय लगना तय है। देरी की वजह हाईकोर्ट में दाखिल करीब डेढ़ हजार याचिकाएं हैं।

primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet
Originally published by https://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news