Advertisement

Govt Jobs : Opening

बर्खास्त शिक्षकों पर बीएसए कराएंगे रिपोर्ट

संवाद सहयोगी, हाथरस : हसायन क्षेत्र के विद्यालयों में तैनात दो शिक्षकों की सेवा प्रमाण पत्र फर्जी निकलने पर शुक्रवार को बीएसए ने समाप्त की थी। अब दोनों के खिलाफ बीएसए रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।


हसायन ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला मया में तैनात शिक्षक रामसिंह के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रमाण पत्रों का सत्यापन मेरठ बोर्ड से शिकायत होने के बाद कराया गया था। सत्यापन में शिक्षक के प्रमाण पत्र फर्जी निकले थे। तो वहीं दो साल पूर्व उर्दू शिक्षक भर्ती में हसायन के प्राथमिक विद्यालय बकायन में सहायक अध्यापक की नौकरी पाने वाली फिरदोस जहां का शिक्षक पात्रता प्रमाण पत्र सत्यापन में फर्जी निकला था। दोनों शिक्षकों ने नोटिस का जबाव देते हुए प्रमाण पत्रों का सत्यापन पुन कराने की गुहार बीएसए हरीशचंद्र से लगाई थी। लेकिन बीएसए ने पुन सत्यापन न कराते हुए शुक्रवार को दोनों शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी। अब रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ दोनों शिक्षकों द्वारा प्राप्त किए गए वेतन की रिकवरी वित्त एवं लेखाधिकारी के माध्यम से कराई जाएगी।
primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet
Originally published by https://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news