Advertisement

Govt Jobs : Opening

सीबीएसई : 10वीं में कम हो सकते हैं प्रश्न

जासं, नई दिल्ली : रचनात्मक लेखन की प्रवृत्ति को बढ़ाने के लिए केंद्रीय सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या को घटाने की तैयारी कर रहा है। बोर्ड के अधिकारियों का तर्क है कि इस बदलाव से रटकर पढ़ने की प्रवृत्ति की बजाय छात्रों में रचनात्मक लेखन बढ़ेगा।
इस बदलाव को लागू करने से पहले छात्रों के लिए बोर्ड द्वारा एक नमूने के तौर पर ऐसे प्रश्न पत्र जारी किए जाएंगे। इस नए बदलाव पर अपने हिसाब से अभ्यास कर सकें। 10वीं के प्रश्न पत्रों में 100 में से 20 अंकों का इंटर्नल असेसमेंट होगा, जिसे स्कूल देखेगा। बोर्ड ने इसी वर्ष 12वीं के छात्रों के लिए मार्च में हुई परीक्षा में रचनात्मक जवाब देने पर अंक देने की बात कही थी।

primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet
Originally published by https://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news