Important Posts

Advertisement

69000 शिक्षक भर्ती पासिंग मॉर्क प्रकरण अपडेट: 05.09.19

*⚖69000 शिक्षक भर्ती पासिंग मॉर्क प्रकरण अपडेट: 05.09.19*

आज कोर्ट नम्बर 1 में लंच से पहले केस टेक-अप हुआ। AG महोदय की अनुपस्थिति के कारण कोर्ट ने पास ओवर करते हुए आफ्टर लंच 2:15 बजे से सुनने का निर्देश दिया। आफ्टर लंच केस फिर से टेक अप हुआ।
कोर्ट ने सरकारी अधिवक्ता से AG की उपस्थिति की तलबी की। तभी CSC ने AG महोदय की अनुपलब्धता के बारे में बताया। इस पर कोर्ट बड़ी सख्त हो गई। माहौल भांप कर CSC ने 12 सितम्बर को AG साहब की सुनिश्चितता बताई तभी *कोर्ट ने CSC के स्टेटमेंट के आधार पर अगली तारीख 12 सितम्बर को आफ्टर लंच कंटिन्यू कहते हुए नियत कर दी।*


💥कोर्ट अब सिर्फ AG के स्टेटमेंट को सुनना चाहता है।

💥कोर्ट AG को सुनने के बाद 40/45 के पक्षकारों का स्टेटमेंट सुनेगा।

💥कोर्ट जल्द से जल्द केस निस्तारित करने के मूड में है।

*इसी बीच कुछ विरोधियों द्वारा शिक्षामित्र के भारांक को चुनौती देने वाली याचिका (SERB- 24134/2019, ANSHUMAN SINGH & ORS)  फ़ाइल की गई थी। जिसकी सुनवाई आज कोर्ट नंबर-3 में फ्रेस केस 63 नम्बर पर हुई। विरोधियों ने नई चाल चलते हुए इस केस को भी 40/45 केस के साथ टैग करवा लिया। अब इस केस को भी कोर्ट नंबर 1 में 12 सितम्बर को 40/45 मामले के साथ ही सुना जाएगा।*

जैसे ही AG महोदय का स्टेटमेंट पूर्ण होगा,सरकार और विरोधियों का 80% आर्गमेंट्स कंप्लीट हो जाएगा। जब तक विपक्ष का आर्गमेंट्स पूरा नही होगा तब तक हमारा पक्ष नही सुना जाएगा। चूंकि सरकार याचिका कर्ता है इसलिए उसको पहले अपना तर्क पूरा करने का राइट है।
*समय कुछ भी लगे लेकिन जीतेंगे तो हम ही। हमारी तैयारी पूरी है बस दुख इस बात का है कि सरकार की तैयारी अधूरी है।*

*®टीम रिजवान अंसारी।।*

UPTET news