Important Posts

Advertisement

यूपीपीएससी शिक्षक भर्ती परिणाम 2019 की पूरी जानकारी

एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती परीक्षा के परिणाम दीपावली से पहले घोषित होने की सूचना यूपीपीएससी के भीतर से ही आई है। परीक्षा एलटी ग्रेड शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। यूपीपीएससी के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने साफ किया है कि हिंदी व सामाजिक विज्ञान को छोड़कर बाकी के विषयों के परिणाम दीपावली के पहले घोषित हो जाएंगे। परिणाम यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

यूपीपीएससी शिक्षक भर्ती परिणाम 2019 की पूरी जानकारी । uppsc teacher recruitment result 2019


  • यूपीपीएससी ने राजकीय हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेजों में एलटी ग्रेड शिक्षकों के 10768 पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया था।
  • भर्ती परीक्षा विभिन्न विषयों के लिए आयोजित की गई थी। संस्कृत, संगीत, कृषि, वाणिज्य, उर्दू, गृह विज्ञान के परिणाम को घोषित किया जा चुका है।
  • बाकी के विषयों का परिणाम अब तक घोषित नहीं किया गया था। अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम घोषित न होने से निराश थे।
  • कई तो अब ओवर एज भी हो चुके हैं। इन्हीं चिंताओं को लेकर अभ्यर्थियों ने यूपीपीएससी का घेराव कर विरोध दर्ज करवाया था।
  • आयोग के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि मंडल से बात की और आश्वासन दिया कि हिंदी व सामाजिक विज्ञान विषय को छोड़कर बाकी के परिणाम दीपावली के पहले घोषित कर दिए जाएंगे।
  • उन्होंने बताया कि दीपावली के पहले ही गणित, विज्ञान, जीव विज्ञान, कला, कंप्यूटर और अंग्रेजी विषयों के शिक्षकों के पदों पर भर्ती के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
  • परिणाम आयोग के नोटिस बोर्ड पर तो लगाए ही जाएंगे, वेबसाइट पर भी अपलोड किए जाएंगे। वेबसाइट का लिंक आपको आर्टिकल में लास्ट में दिया जाएगा। आप परिणाम को रोज वेबसाइट पर जाकर चेक करते रहें।
  • अगर आप भी परीक्षा में शामिल हुए हैं तो अब ज्यादा चिंता न करें। आपको परीक्षा का परिणाम जल्द ही पता चला जाएगा।
  • यूपीपीएससी एलटी ग्रेड शिक्षकों के गणित, विज्ञान, जीव विज्ञान, कला, कंप्यूटर व अंग्रेजी विषय के परिणाम को देखने के लिए अभ्यर्थी यहां पर क्लिक करें
  • अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर व जन्म तिथि को अंकित करना होगा।
  • जानकारियों को दर्ज करते ही रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। आप रिजल्ट को डाउनलोड कर इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

UPTET news