Advertisement

Govt Jobs : Opening

उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में समूह ग व घ के दो लाख से अधिक पद रिक्त

उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में समूह ग व घ के दो लाख से अधिक पद रिक्त पड़े हैं। इसमें पुलिस के सिपाहियों के पद भी शामिल हैं। फिलहाल सिपाहियों की एक भर्ती चल रही है जिसके पूरी होते ही दूसरी भी शुरू हो जाएगी। किस विभाग में कितने पद भरे जाएंगे, इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है।

यूपी गवर्नमेंट जॉब्स 2019 की पूरी जानकारी । UP Government Jobs 2019

    उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में समूह ग व घ के लाखों की संख्या में पद रिक्त पड़े हैं। सबसे अधिक कमी पुलिस विभाग में है।
    पुलिस में ही मिनिस्ट्रीयल के साथ ही सिविल पुलिस में कांस्टेबल के पद रिक्त पड़े हैं। इनको भरने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।
    सबसे अधिक कमी पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग, परिवहन विभाग, वाणिज्य कर विभाग, आबकारी, बिजली, शिक्षा विभाग में भी सरकारी कर्मचारियों की है।
    उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के पद भी बड़ी संख्या में खाली हैं। पद प्राइमरी, जूनियर हाईस्कूल, इंटर कॉलेजोंं में रिक्त पड़े हैं।
    शिक्षकों के पद सरकारी के साथ ही सहायता प्राप्त विद्यालयों में भी रिक्त पड़े हैं। सरकारी शिक्षकों की भर्ती लोक सेवा आयोग के माध्यम से जबकि सहायता प्राप्त स्कूलों में भर्ती माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से होगी।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऐलान के बाद सभी विभागाें से रिक्तियों की सूचना जुटाने की प्रक्रिया भी जल्द ही आरंभ हो जाएगी।
    हर विभाग के प्रमुख सचिव को अपने विभागों में रिक्त पदों की सूचना सरकार को देनी होगी। इसमें समूह ग व घ के पद शामिल होंगे।
    समूह ग व घ के पदों की भर्ती विभागीय स्तर पर या अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से करवाई जाएगी।
    आवेदन करने वाले की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। 40 वर्ष की उम्र तक के लोग भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
    अभी यह तय नहीं है कि सारी भर्तियां एक साथ आएंगी या टुकड़ों में। भर्तियां जब भी हों, आप अभी से तैयारी में जुट जाइए।
    जो अबकी रह गए, उनको दोबारा शायद ही सरकारी नौकरी पाने का इतना सुनहरा मौका मिल सके।
    भर्ती से संबंधित अन्य जानकारियों के मिलते ही हम आपको अपडेट करेंगे। आप भी समाचार पत्रों व यूपी सरकार की वेबसाइट पर नजर बनाए रखिए।

UPTET news