Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

Ballia : महिला शिक्षामित्र की अचानक मौत, बेसिक शिक्षा जगत स्तब्ध

विकास खंड बांसडीह के प्राथमिक विद्यालय कुसौरा पर तैनात समायोजित महिला शिक्षामित्र कीर्ति उपाध्याय (36) के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया।


ब्लॉक बांसडीह के प्राथमिक विद्यालय रामपुर कलां पर 2008 में शिक्षामित्र के पद से कार्यरत कीर्ति उपाध्याय का समायोजन प्राथमिक विद्यालय कुसौरा पर हुआ था। कुछ दिन से कीर्ति की तबीयत खराब थी। उनका इलाज वाराणसी में इलाज चल रहा था। गुरुवार को अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। कीर्ति के पति देवरिया में जूनियर हाईस्कूल में अध्यापक है। मां की मौत से पांच वर्षीय बेटा चित्रांश पाण्डेय अवाक है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news