Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

गुरू जी आते नहीं , शिक्षामित्र चला रहे स्कूल

संसू, विशेश्वरगंज/पुरैना बाजार(बहराइच) : परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, इस पर सरकार का विशेष फोकस है। इसके बाद भी विशेश्वरगंज ब्लॉक के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक गायब रहे। केवल शिक्षामित्र बच्चों को पढ़ाते मिले।
किसी भी विद्यालय में दूध भी नहीं बांटा गया था। बुधवार को 'दैनिक जागरण टीम' ने विभिन्न परिषदीय विद्यालयों का जायजा लिया। प्रस्तुत है मन्नू तिवारी व संजीव मिश्रा की रिपोर्ट - स्थान : प्राथमिक विद्यालय पुरैना। समय : 9.55 बजे सुबह। यहां मौजूद शिक्षक हनुमंत लाल पाठक ने बताया कि सहायक शिक्षक दिनेश तिवारी, आरपी शुक्ला, अतुल सिंह व ज्योति पांडेय अवकाश पर हैं। एमडीएम के लिए विद्यालय में राशन नहीं पहुंचा था। स्थान : प्राथमिक विद्यालय लक्खारामपुर खास। समय : 10.25 बजे सुबह। इस विद्यालय में शिक्षामित्र पुष्पा देवी बच्चों को पढ़ा रहीं थीं, जबकि प्रभारी प्रधान शिक्षिका शालू सेंगर व शिक्षक अनुपम वर्मा मौजूद नहीं थे। एमडीएम का चूल्हा ठंडा पड़ा था। स्थान : प्राथमिक विद्यालय दपौली। समय : 10.46 बजे सुबह। शिक्षक संदीप कुमार बच्चों को पढ़ा रहे थे। एमडीएम के लिए राशन नहीं पहुंचा था। स्थान : प्राथमिक विद्यालय खरिहा। समय : 11.10 बजे सुबह। इस विद्यालय में 120 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें सिर्फ 25 मौजूद मिले। शिक्षक विष्णुकांत छुट्टी पर थे। स्थान : प्राथमिक विद्यालय बड़ानिजाम। समय : 12.38 बजे दोपहर। यहां भी प्रभारी प्रधान शिक्षिका ममता वर्मा व शिक्षक दीपक पांडेय मौजूद नहीं थे। शिक्षामित्र क्लास चला रही थीं। स्थान : प्राथमिक विद्यालय टिकुइयां। समय : दोपहर 12.55 बजे। यहां भी शिक्षामित्र बच्चों को पढ़ा रहे थे। प्रभारी प्रधान शिक्षक अलकैश आलम व शिक्षक राहुल पांडेय मौजूद नहीं थे। स्थान : प्राथमिक विद्यालय सरबदही। समय : दोपहर 1.57 बजे। इस विद्यालय में सन्नाटा पसरा था। एक भी बच्चा मौजूद नहीं था। प्रभारी प्रधान शिक्षक दीपक यादव भी नहीं मिले। 

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news