Advertisement

Govt Jobs : Opening

यूपी में एडेड स्कूलों में जल्द होगी 4000 शिक्षकों की भर्ती

एडेड जूनियर हाईस्कूलों में लगभग 4000 शिक्षकों व प्रधानाध्यापक के पदों पर भर्ती जल्द होगी। इसके लिए राज्य स्तरीय लिखित परीक्षा का जिम्मा परीक्षा नियामक प्राधिकारी को सौंपा गया है। राज्य सरकार ने इन भर्तियों पर लगे सारे प्रतिबंध हटा  लिये हैं। प्रदेश में 3049 एडेड जूनियर हाईस्कूल हैं इनमें लगभग 4 हजार पद खाली हैं। शिक्षा सेवा चयन आयोग के पूरी तरह क्रियाशील होने के बाद भर्ती का जिम्मा आयोग का होगा। राज्य सरकार ने बीते वर्ष जून में एडेड जूनियर हाईस्कूलों की भर्तियों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

दिसम्बर में शिक्षक भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया। पहले भर्ती के लिए प्रबंधन की ओर से चयनित शिक्षक की नियुक्ति के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का अनुमोदन लिया जाता था। इसमें कई तरह की गड़बड़ियां और फर्जीवाड़े की शिकायतें आम थीं।

अब ये होगी प्रक्रिया-
अब ये भर्ती राज्य स्तर पर होगी। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होगी जिसका उत्तीर्णांक भी तय होगा। भर्ती के लिए बीटीसी, बीएड की डिग्री के साथ स्नातक में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य होगा। आयु सीमा न्यूनतम 21 जबकि अधिकतम 40 वर्ष होगी।  प्रबंधक अब स्वीकृत रिक्त पदों की सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को देंगे। बीएसए इसे विभाग के निदेशक के सामने रखेंगे। निदेशक इसका परीक्षण करने के बाद चयन की कार्रवाई करेंगे। इसमें कोई गड़बड़ी करने पर मान्यता प्राप्त स्कूलों की मान्यता छीन ली जाएगी। भर्ती शैक्षिक सत्र शुरू होने से पहले पूरी करनी होगी।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news