बदायूं। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों में से
1400 ने अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन किया। इसको लेकर मंगलवार को
डायट परिसर में काउंसलिंग हुई। पहले दिन आठ ब्लॉक के शिक्षकों ने काउंसलिंग
में हिस्सा लिया। 832 शिक्षक-शिक्षिकाएं काउंसलिंग में शामिल हुए।
प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में रिक्त चल रहे शिक्षकों के पद के
लिए भर्ती निकाली थी। तब जिसको जो जिला मिला, वहीं पर शिक्षक के पद पर
ज्वाइनिंग कर ली और विद्यालयों में शिक्षक के रूप में सेवाएं देने लगे।
लेकिन शिक्षकों के द्वारा बीच-बीच में मांग उठती रहती थी कि उनके लिए
अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया को खोला जाए। इसको लेकर प्रदेश सरकार
द्वारा स्थानांतरण प्रक्र िया को खोल दिया गया। इसमें जिले से कुल 1400
शिक्षकों ने आवेदन किया। विभाग ने पहले दिन आसफपुर, बिसौली, सालारपुर,
दातागंज, म्याऊं, दहगवां, इस्लामनगर और सहसवान के आवेदनकर्ता को काउंसलिंग
के लिए डायट में बुलाया। पहले दिन 832 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने काउंसलिंग में
हिस्सा लिया। वहीं बुधवार को सात ब्लॉक की काउंसलिंग कराई जाएगी। बीएसए
रामपाल सिंह राजपूत ने बताया कि काउंसलिंग में समय से शुरू हुई। इसमें 832
शिक्षक-शिक्षिकाएं पहुंचे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق