69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के कुछ अभ्यर्थियों ने घोषित होने जा रहे रिजल्ट में सम्मिलित उन चयनितों को बाहर करने की मांग की है जिनका चयन 68500 में हो चुका है।

बीटीसी संघर्षशील टीम के नवीन सिंह मुसाफिर का कहना है कि अपने पसंदीदा जिले में तैनाती के इच्छुक 68500 में चयनित हजारों शिक्षकों ने 69000 में भी आवेदन किया है।
इनके चयन से अन्य अभ्यर्थियों के हित प्रभावित होंगे। वहीं दूसरी ओर अमरेन्द्र सिंह ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में विवादित प्रश्नों के संबंध में ज्ञापन दिया।
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق