Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम तैयार होने लगा, CBSE से भी आगे निकला बोर्ड

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम तैयार होने लगा है। 90 फीसदी से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन पूरा होने के साथ ही बच्चों को मिले अंक विषयवार अंकपत्र पर चढ़ाए जाने लगे हैं।
जिस तेजी से मूल्यांकन हुआ है, अब परिणाम जून अंत तक आने की पूरी संभावना बन गई है। इसी के साथ परीक्षा में सम्मिलित 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार भी पूरा हो जाएगा। मूल्यांकन और परिणाम तैयार करने की शासनस्तर पर लगातार समीक्षा भी हो रही है।


23 मई तक कुल 3.10 उत्तर पुस्तिकाओं में से सवा दो करोड़ से अधिक का मूल्यांकन हो चुका था। अब तक 90 प्रतिशत से अधिक कॉपियां जांची जा चुकी हंै और इस हफ्ते सभी 281 केंद्रों पर मूल्यांकन पूरा हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार परीक्षार्थियों को विभिन्न विषयों में मिले नंबर अंकपत्र पर चढ़ाने के लिए कम्प्यूटर फर्मों को तीन चरणों में भेजे जाते हैं। पहले चरण के अंक भेजे जा चुके हैं जबकि दूसरे चरण के अंक एक-दो दिन में भेजे जाएंगे। तीसरे चरण में अंक भेजने के बाद मिलान का काम शुरू होगा।


मूल्यांकन पूरा होने के एक महीने में परिणाम घोषित हो जाता है। इस लिहाज से जून अंत तक रिजल्ट आने की पूरी संभावना है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि सचिव नीना श्रीवास्तव को मिला तीन महीने का सेवा विस्तार भी 30 जून को समाप्त हो रहा है।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news