Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

21 जून को होने वाली पीसीएस प्री 2020 परीक्षा स्थगित

लोक सेवा आयोग ने पीसीएस, एसीएफ एवं आरएफओ प्री 2020 परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित थी। लॉकडाउन के कारण स्थगित होने वाली आयोग की यह सातवीं और पीसीएस की दूसरी परीक्षा है। इससे पूर्व आयोग पीसीएस मेंस 2019 समेत कुल छह परीक्षाएं स्थगित कर चुका है।

परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि परीक्षा की अगली तिथि की सूचना बाद में दी जाएगी। पीसीएस, एसीएफ एवं आरएफओ 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया 21 अप्रैल 2020 से शुरू की गई थी। आयोग ने तब आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई  निर्धारित की थी लेकिन परीक्षार्थियों की मांग पर अंतिम तिथि में इजाफा कर चार जून कर दिया गया था। पीसीएस, एसीएफ एवं आरएफओ 2020 परीक्षा के लिए 595696 आवेदन हुए हैं। आवेदकों की संख्या पीसीएस 2019 की तुलना में तो अधिक है लेकिन पीसीएस 2018 की तुलना में कम है। पीसीएस 2019 में 544664 आवेदन हुए थे जबकि पीसीएस 2018 में 635844 ने आवेदन किया था।
गलती सुधारने को मिला एक मौका
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कई अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र में फोटो और हस्ताक्षर त्रुटिपूर्ण पाए गए हैं। ऐसे अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। ऐसे अभ्यर्थी पांच से 12 जून तक फोटो और हस्ताक्षर की गलती को सुधार सकते हैं। 12 जून के बाद इस गलती को सुधारने का मौका नहीं दिया जाएगा।

छह परीक्षाएं हो चुकी हैं स्थगित
लॉकडाउन ने लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं के कैलेंडर को काफी प्रभावित किया है। स्थिति यह है कि 22 मार्च से अब तक आयोग की कुल छह परीक्षाएं स्थगित की जा चुकी हैं। 22 मार्च को प्रस्तावित खंड शिक्षाधिकारी भर्ती 2019, पांच अप्रैल को प्रस्तावित कम्प्यूटर सहायक परीक्षा 2019, 20 अप्रैल को प्रस्तावित पीसीएस 2019 मेंस, तीन मई को प्रस्तावित आरओ-एआरओ प्री 2016 परीक्षा, 16 मई को प्रस्तावित एपीओ मेंस 2018, सात जून को प्रस्तावित सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा मुख्य परीक्षा 2019 स्थगित की जा चुकी है।  पीसीएस, एसीएफ एवं आरएफओ प्री 2020 परीक्षा स्थगित होने के साथ 30 जून को प्रस्तावित उद्योग विभाग की सहायक प्रबंधक (गैर तकनीकी) स्क्रीनिंग परीक्षा 2पीसी016 को लेकर भी संशय की स्थिति बन गई है।  हालांकि आयोग ने अभी इस बारे में कोई सूचना नहीं दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news