Advertisement

Govt Jobs : Opening

69000 Teacher Recruitment: प्रियंका गांधी ने यूपी की शिक्षक भर्ती को बताया MP के व्यापम घोटाला जैसा

लखनऊ, जेएनएन।69000 Teacher Recruitment: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान राहत के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग में भर्ती घोटाले को लेकर बेहद गंभीर हैं। प्रियंका गांधी ने इसकी तुलना मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाला से की है।
इलाहाबाद हाई कोर्ट के 69000 शिक्षकों की भर्ती पर फिलहाल रोक लगाने के बाद मामला काफी चरम पर है। अधिकांश जिलों में काउंसिलिंग शुरू होने के बाद भर्ती पर रोक लगी और विपक्षी पार्टियां हमलावर हो गईं। इनमें भी प्रियंका गांधी वाड्रा काफी तेजी में हैं। उन्होंने प्रदेश के शिक्षक भर्ती घोटाले की तुलना व्यापम घोटाले से कर दी।

प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का 69 हजार शिक्षक भर्ती मामला यूपी का व्यापमं घोटाला जैसा ही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुये कहा कि अगर इस मामले में न्याय नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी भर्ती पर लगातार कोर्ट संज्ञान ले रहा है। इस मामले में गड़बड़ी के तथ्य सामान्य नहीं हैं। डायरियों में स्टूडेंट्स के नाम, पैसे का लेनदेन, परीक्षा केंद्रों में बड़ी हेरफेर, इन गड़बडिय़ों में रैकेट का शामिल होना, यह सब दर्शाता है कि इसके तार काफी जगहों पर जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले युवाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए. सरकार अगर न्याय नहीं दे सकी तो इसका जवाब आंदोलन से दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने शिक्षक भर्ती के एक अन्य मामले को उठाते हुये कहा कि ठीक इसी तरह 68,500 शिक्षकों की भर्ती में भी गड़बड़ी हुई थी। जब इस मामले में युवाओं ने अपनी आवाज उठाई थी, तब पुनर्मूल्यांकन किया गया था और पांच हजार अभ्यर्थी पास हुये थे।



इससे पहले रविवार को भी कांग्रेस नेता की ओर से इसी मामले में सवाल खड़े किए गए थे, रविवार को प्रियंका ने लिखा था कि शिक्षक भर्ती में जिस तरह से गड़बडिय़ों के मामले सामने आए हैं वो चौंकाने वाले हैं। इतनी सारी गड़बडिय़ां इस पूरी व्यवस्था पर ही प्रश्नचिन्ह हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी थी। याचिकाकर्ताओं ने सहायक शिक्षकों के घोषित रिजल्ट में कुछ प्रश्नों की सत्यता पर सवाल उठाए थे। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news