Advertisement

Govt Jobs : Opening

69000 शिक्षक भर्ती मामले में दिनभर सोशल मीडिया पर चलती रही लाइव अपडेट

हाइकोर्ट की लखनऊ बेंच में उत्तरमाला सुनवाई की लाइव अपडेट सोमवार को पूरे दिन फेसबुक, व्हाट्सएप समेत अन्य सोशल मीडिया पर चलती रही। कब सुनवाई शुरू हुई, कब कौन बहस कर रहा है, कब लंच हुआ, कब आदेश सुरक्षित हुआ पल-पल की खबर अभ्यर्थी साझा करते रहे।


बेसिक शिक्षा विभाग के लोग भी इन्हीं माध्यमों के जरिए जानकारी जुटाते रहे। इस दौरान अभ्यर्थियों ने ट्वीटर पर इश्यू डिस्ट्रक्ट लिस्ट 69000 नाम से अभियान भी छेड़ दिया जो 44 हजार से अधिक ट्वीट के साथ शाम 8.15 बजे ट्वीटर पर 28वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा था।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news