बेसिक शिक्षा परिषद में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के आवेदन पत्र में संशोधन का मौका नहीं मिलने से सैकड़ों शिक्षामित्र परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी भर्ती से वंचित रह गए हैं। पीड़ित शिक्षामित्रों ने मंगलवार को राजधानी स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय में गुहार लगाई।
भर्ती परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन के दौरान शिक्षामित्रों ने गलती से शिक्षामित्र की जगह बीटीसी या बीएड भर दिया। परिणाम जारी होने के बाद बे परीक्षा में तो उत्तीर्ण हो गए, पर भर्ती में मिलने वाले भारांक का फायदा नहीं मिला। इससे वे परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद भी भर्ती से वंचित रह गए। शिक्षामित्रों का कहना है कि परीक्षा परिणाम के बाद सरकार को भर्ती के लिए दोबारा आवेदन पत्र भरवाना चाहिए था, पर इसकी जगह आवेदन में ही जानकारी मांगी गई, वहीं, महत्वपूर्ण जानकारियां लिखित
परीक्षा के आवेदन पत्र से ली गई जबकि उनमें त्रुटियां थी। अगर नए सिरे से आवेदन लिए जाते तो भर्ती से वंचित नहीं रहते।

परीक्षा के आवेदन पत्र से ली गई जबकि उनमें त्रुटियां थी। अगर नए सिरे से आवेदन लिए जाते तो भर्ती से वंचित नहीं रहते।
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق