69 हजार शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के आवेदन में प्राप्तांक-पूर्णांक की गलती करने वाले अभ्यर्थियों ने सोमवार को बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इन अभ्यर्थियों की मांग है कि हलफनामा लेकर मूल दस्तावेजों के आधार पर काउंसिलिंग में शामिल कराया जाए।
आशुतोष श्रीवास्तव कौशांबी, सुमित कुमार यादव सहारनपुर, नेहा यादव ललितपुर, मानिक चंद गुप्ता आजमगढ़ आदि ने अधिकारियों से मुलाकात की कोशिश की लेकिन कोई आश्वासन नहीं मिला। प्रयागराज के रोहित तिवारी का कहना है कि मंगलवार से तब तक अनशन करेंगे जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती।

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق